फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर निवासी संतोष कुमार की पत्नी सीमा देवी (30) ने सोमवार की रात खाना खाया और दोनों बच्चों के साथ सोने के लिए कमरे में चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन विवाहिता के कमरे में गए तो शव फंदे से लटका था। शोरगुल सुनकर आए पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाहिता का पति संतोष कुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर पर दो बच्चे व सास-ससुर के साथ सीमा रहती थी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें