फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जुबरा गांव में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 17 Nov 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली के जुबरा गांव में एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के पाई पौली गांव की गायत्री देवी (23) की शादी छह महीने पहले सदर कोतवाली के जुबरा गांव निवासी रूपेश पासवान के साथ हुई थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। बुधवार शाम भी गायत्री का पति से विवाद हुआ। घरवालों के मुताबिक भोर में करीब चार बजे वह गायत्री को धान कूटने के लिए बुलाने गए तो देखा उसका शव फंदे से लटक रहा है।

सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें