सिराथू। शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सेटेलाइट से हुई निगरानी में सिराथू क्षेत्र के चार गांवों पराली जलाने की बात सामने आई। उप कृषि निदेशक की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने चिह्नित किसानों पर जुर्माना लगाया है।
नायब तहसीलदार विनय सिंह ने बताया कि लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर पराली जलाने के आरोपी मिर्जापुर जवई निवासी गया प्रसाद, फाजिलपुर गोपालपुर निवासी अबरार अहमद और मोहब्बतपुर पइंसा निवासी जैनउद्दीन पर पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दो दिन के भीतर जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए तीनों को नोटिस थमाया गया है। संवाद