फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 19 Feb 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के मवई गांव में बुधवार रात एक विवाहिता का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कनैली चौकी के मवई निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी फुलवा देवी (39) पिछले कई साल से दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं थी। प्रयागराज के निजी अस्पताल से उसका इलाज कराया जा रहा था लेकिन आराम नहीं मिला। बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए।
सुबह उठने पर पति ने देखा कि उसकी पत्नी फुलवा देवी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा है। इसको लेकर घर में रोना पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची कनैली चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें