फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भूसे में मिली लापता वृद्धा की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में भूसे में मिली लापता वृद्धा की लाश
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के छोटी धन्नी गांव का मामला, तीन दिन से थी गायब
परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के छोटी धन्नी गांव में तीन दिन से लापता एक वृद्धा की लाश शनिवार सुबह घर के भीतर भूसे में दबी मिली। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई ? फिलहाल यह साफ नहीं है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

छोटी धन्नी गांव की जानकी देवी (70) पत्नी स्व. मिठाई लाल 29 अगस्त से संदिग्ध दशा में गायब थी। परिजनों का कहना है कि सभी संभावित ठिकानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसी बीच शनिवार सुबह घर के भीतर भूसे के कमरे से दुर्गंध आने लगी। इससे पड़ोसी भी परेशान हो गए। परिवार वालों ने जाकर देखा तो भूसे के ढेर में वृद्धा की लाश दबी थी। यह देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि वृद्धा अचानक लापता हो गई थी। वह कहां है ? इसकी जानकारी नहीं थी। तभी खोजबीन की जा रही थी। अब सवाल यह है कि परिवार वाले यदि खोजबीन कर रहे थे तो भूसे के ढेर में क्या तीन दिन के भीतर कोई भूसा निकालने नहीं गया। जबकि घर में मवेशियों को चारा पानी प्रतिदिन दिया जाता है। दूसरी बात यह कि महिला की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी गई ? लाश मिलने के बाद पुलिस को खबर किए बिना अंतिम संस्कार क्यों कर दिया गया ? मामले में कोखराज इंस्पेक्टर एके पांडेय का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें