सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत मवैया गांव के पास सड़क के किनारे सूखी नहर में लाश मिलने से हलचल मच गई। सूचना पाकर इलाके की पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया। सीओ और एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त बसुहार निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत मवैया गांव के पास सड़क के किनारे सूखी नहर में बोरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एडिशनल एसपी और सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। काफी देर के बाद शव की शिनाख्त सुरेंद्र निवासी बसुहार निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन
मवैया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क के किनारे सूखी नहर में बोरे में अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ दिन पहले गायब वीडीओ की लाश होने की भी आशंका व्यक्त की गई। मौके पर पहुंचे वीडीओ के भाई ने बताया कि यह लाश उनके भाई की नहीं है।
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं दूसरी जगह से शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। काफी देर के बाद शव की शिनाख्त बसुहार निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम बसुहार गई थी लेकिन इनके मां और पिता घर पर नहीं मिले। परिवार के अन्य सदस्य मिले हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।