फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में डीसीएम ड्राइवर की मौत, कार सवार घायल

Thu, 30 May 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महगांव के समीप मार्ग हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम ड्राइवर की मौत, कार सवार घायल
विज्ञापन

चायल। संदीपनघाट कोतवाली के महंगाव के पास बुधवार दोपहर कानपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार टायर फटने की वजह से डिवाइडर पार कर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली के मरियाडीह निवासी रुमान (35) बुधवार सुबह अपनी कार लेकर मंझनपुर गए थे। दोपहर में घर लौटने के दौरान महगांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए प्रयागराज की तरफ से परचून का समान लादकर आ रही डीसीएम से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सैनी कोतवाली के केन कनवार निवासी डीसीएम चालक नन्हें (32) की मौत हो गई। जबकि, कार चला रहे रुमान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, डीसीएम में सवार खलासी मूरतगंज निवासी अखिलेश प्रजापति बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को अस्पताल भर्ती करवाया। नन्हें की मौत से परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें