फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से डीसीएम चालक और हेल्पर की मौत

विज्ञापन
मृतक रोहित की फाइल फोटो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय हाईवे के पास मंगलवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से हाईवे किनारे डीसीएम ठीक कर रहे चालक और हेल्पर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय निवासी रोहित पुत्र अमृतलाल (30) डीसीएम चालक था। वह कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया गांव निवासी अपने मौसेरे भाई रामेश्वर पुत्र प्रदीप कुमार (32) के साथ कानपुर गया था। दोनों कानपुर की चकर मंडी से सेब लादकर प्रयागराज वापस लौट रहे थे।
मंगलवार की रात दोनों ने डीसीएम को अटसराय के पास हाईवे के किनारे खड़ा किया और अल्टरनेटर साफ करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार दोनों को रौंदते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी सिराथू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक रोहित के पिता अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डीसीएम और कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सैनी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक रोहित की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें