फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के 59वें दिन आंगनबाड़ी ने दी गिरफ्तारी

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के 59वें दिन कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कोतवाली ले गई और मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


मानदेय में बढ़ोत्तरी सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलम बंद कर दो माह से सदर ब्लॉक परिसर में धरना दे रहें है। दो माह का समय बीतने के बाद शासन-प्रशासन ने उनकी एक भी मांग नहीं मानी। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को उग्र रूप देना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को धरना स्थल पर लगभग एक हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष माया सिंह की अगुवाई में जुटे। धरना स्थल पर आवाज बुलंद करने के बाद जुलूस की शक्ल में गिरफ्तारी देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल ने महिला कांस्टेबल की मदद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराया और कोतवाली ले गए। इसके बाद सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया। जिलाध्यक्ष माया सिंह ने चेताया कि आंदोलन व गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी देने वालो में प्रमुख रूप से संजना दीक्षित, सुषमा सिंह, रेनू प्रजापति, सुशीला, विजय लक्ष्मी, मंजू देवी, सहदा खातून, निशां, मंजू यादव, शीला, सहरोज फात्मा, निशात बेगम, लता श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें