काफी देर तक जब मुस्कान घर में दिखाई नहीं पड़ी तो लोग हैरान हो गए। खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो पिता छोटकू सूचना लेकर कोतवाली पुहंच गया। आरोप है कि यहां पर शिकायत सुनने के बजाय पुलिस कर्मियों ने उसे दांत डपट कर वहां से भगा दिया। इससे निराश होकर पिता घर लौट आया। काफी देर तक जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया तो नाराज हुए मोहल्ले के लोगों ने मासूम के अगवा करने की आशंका जाहिर करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस के हांथ पांव फूल गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने मामले में कार्रवाई करने न आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और मासूम के गायब होने की सूचना दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोग शांत हुए। मामले को लेकर पुरामुफ्ती इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर गायब हुई मासूम की खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसका पता लगाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
बच्चा चोरी करने वाले गैंग पर आशंका व्यक्त कर रहे परिजन
पुरामुफ्ती बाजार में सोमवार की सुबह गायब हुई आठ साल की मासूम को लेकर परिवार के लोग बच्चा चोरी करने वाले गैंग पर आशंका जाहिर कर रहें है। लेकिन परिजनों की इस आशंका को पुलिस किसी भी मायने में मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर नाराज हुए मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर चक्का जाम पर प्रदर्शन किया है।
छह घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद
अगवा होने के छह घंटे बाद पुलिस ने मासूम को प्रयागराज के चौफटका से बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि वह घर से नाराज होकर भाग गई थी, लेकिन पुलिस की मन गढ़ंत कहानी को परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अगवा हुई मासूम को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिवार के लोगों को मनाने में जुटी है। परिजन यह कतई मानने के लिए तैयार नहीं है कि उनकी बेटी नाराज होकर घर से गई थी।