फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बहू पर हत्या कर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी देने का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के नादिरगंज कसिया गांव में शुक्रवार सुबह वृद्धा ने बहू पर हत्या कर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नादिरगंज कसिया गांव की सुनीता द्विवेदी ने बताया कि उसके पति दिनेश नारायण की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बहू पुश्तैनी जमीन-जायदाद अपने नाम करने का दबाव बनाती है। शुक्रवार सुबह वह जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि इन्कार करने पर हत्या के बाद ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी बहू के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें