चरवा कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम दवा खाकर गर्भ नष्ट करने पर पति की फटकार से नाराज पत्नी ससुरालियों को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी है। आरोप है कि वह दहेज का सारा समान लेकर मायके चली गई। सास ने थाने में घटना की जानकारी देकर पुलिस से मदद मांगी है।
एक गांव की महिला के मुताबिक, बुधवार शाम उसकी बहू और बेटे में कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची तो बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। उसने दवा खाकर गर्भ नष्ट कर दिया। इस बात पर उसने पत्नी को डांट दिया। थोड़ी देर बाद नाराज बहू ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया।
बेटे की गैर मौजूदगी में उसने दहेज में मिला सारा सामान लेकर मायके चली गई। आरोप है कि जाते समय उसने ससुरालवालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे। परेशान सास ने चरवा थाने में मामले की तहरीर दी। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।