फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 16 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ शुक्रवार सुबह दरोगा-सिपाही ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मंाग की है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी सिंघिया चौकी प्रभारी एक सिपाही के साथ आए और पति के बारे में पूछने लगे। पति के बाहर होने की बात कहने पर तलाशी लेने के लिए बिना सर्च वारंट के घर में घुस गए। भीतर जाने के बाद गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने महिला के कपड़े फाड़ डाले। सिपाही के साथ मिलकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते यह भी कहा कि किसी को कुछ बताया तो पति को जेल भेज दिया जाएगा। पीड़िता ने फोन करके आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। शनिवार को उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि प्राथमिक जांच में आरोप निराधार लग रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें