फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानगर दशहरा : 246 वर्षों से जारी है अनोखा कुप्पी युद्ध

Sat, 04 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दारा नगर में कुप्पी युद्ध करती राम और रावण की सेना।   संवाद
विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी दारानगर की रामलीला में विजयदशमी व एकादशी के दिन पारंपरिक कुप्पी युद्ध का आयोजन हुआ। यह अनोखा युद्ध 246 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार, विजयदशमी के दिन राम-रावण दल के बीच चार युद्ध और एकादशी को तीन युद्ध होते हैं। प्रत्येक दल में 25-25 सेनानी होते हैं जो प्लास्टिक की बनी कुप्पी से एक-दूसरे पर प्रहार करते हैं। पहले दिन रावण की सेना ने बढ़त बनाई, जबकि दूसरे दिन राम की सेना ने विजय हासिल की।
परंपरा के अनुसार, रावण व मेघनाथ का अंत एकादशी को कराया गया। इसी दिन लक्ष्मण को शक्ति बाण लगना और हनुमान जी की ओर से संजीवनी बूटी लाना भी मंचित किया गया। बारिश के चलते आयोजन में कठिनाइयां आईं। मैदान गीला होने के कारण युद्ध सीमित कर 10-10 सेनानियों के बीच कराया गया।
विज्ञापन

भक्त और पदाधिकारी छाता लगाकर भगवान की सवारी व लीला संपन्न कराने में जुटे रहे। भीगते हुए हजारों श्रद्धालु लीलाओं का आनंद लेते रहे, वहीं कई दुकानदार बारिश से नुकसान झेलने की बात कहते दिखे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने मौके पर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें