फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

Mon, 25 Mar 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
woman harassment - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक महिला को गुरुवार शाम मामूली बात पर पड़ोस के दबंगों ने पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मंाग की है।
विज्ञापन

मंझनपुर इलाके की एक महिला ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी बेटी घर के समीप ही खेल रही थी।

इस दौरान गंदगी फैलाने की बात को लेकर पड़ोसी उसको अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर  पिटाई कर दी। पीड़िता की मानें तो बेटी को पिटता देख वह मौके पर पहुंची तो पड़ोसी ने परिजनों संग मिलकर उसको भी पीटा। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। इल्जाम है कि कपड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें