फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खाना बनाते वक्त सिलिंडर में हुआ विस्फोट, चार झुलसे

Sun, 05 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली। सदर तहसील के सोनवारा गांव में शनिवार दोपहर रसोई गैस में खाना बनाते वक्त जोर के धमाके साथ सिलिंडर में विस्फोट गया। हादसा चूल्हे की लौ सिलिंडर पर पड़ने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी कनैली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोनवारा गांव की शिमला देवी (42) पत्नी दिनेश पाल शनिवार दोपहर रसोई गैस में खाना बना रही थी। चूल्हा सिलिंडर से सटाकर रखा गया था। दोपहर में अचानक सिलिंडर में विस्फोट गया। घटना से पड़ोसी दहल गए। शिमला ने घर के अंदर जाकर देखा तो धुआं ही धुआं भरा था। इस पर घटना की जानकारी पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अंदर शिमला, दिलीप पाल, सूरज पाल (12) व सुरेश पाल गंभीर रूप से झुलस कर तड़प रहे थे। सिलिंडर के कई टुकड़े हो चुके थे। अग्निशमन दल के प्रभारी विशाल यादव का कहना है कि सिलिंडर के अंदर एक मेटल की परत होती है। आग के संपर्क में आने से पर यह मेटल तेजी से पिघलता है। इससे अक्सर विस्फोट हो जाता है। अगर समय रहते सिलिंडर को बाहर निकाल दिया जाता तो हादसे को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें