संदीपनघाट क्षेत्र के मूरतगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास जीटी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में बुलेट सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन
गंगसरी गांव निवासी आजाद अहमद (70) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से फतेहपुर जा रही तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आजाद अहमद और बुलेट सवार फतेहपुर जनपद के हुसैनमई गांव निवासी देवा (21) पुत्र माहेश्वरी प्रसाद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान आजाद अहमद ने दम तोड़ दिया। संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद