फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर बदमाशों ने ठगी के बाद बीटेक छात्र का बैंक खाता किया हैक

विज्ञापन
cyber criminals hacked btech student's bank account, case
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके के खोंपा गांव में रहने वाले एक बीटेक छात्र से ठगी करने के बाद साइबर बदमाशों ने उसका बैंक अकाउंट भी हैक कर लिया। बाद में हैक किए गए खाते का इस्तेमाल कर कई अन्य लोगों से भी ठगी की। रिपोर्ट दर्ज होने पर गुजरात पुलिस जांच के लिए आई तो पीड़ित के होश उड़ गए। उसकी शिकायत पर कौशाम्बी पुलिस ने भी रिपोर्ट लिखकर प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके के खोंपा गांव का हामिद अहमद पुत्र सईद बीटेक का छात्र है। उसने बताया कि अक्तूबर 2019 में अंजान नंबर से उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी बताते हुए लकी ड्रॉ में सफारी गाड़ी निकलने की बात कही। छात्र ने इस कंपनी से कई बार खरीदारी की थी। लिहाजा उसे ठग की बात पर विश्वास हो गया। बाद में ठग ने युवक से कई किस्तों में 95 हजार अपने खाते में जमा करा लिए।
काफी दिनों तक सफारी के लिए कोई फोन नहीं आया तो पीड़ित ने फरवरी 2020 में साइबर सेल ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बीते 12 सितंबर को गुजरात प्रांत के वड़ोदरा शहर से आई पुलिस ने पीड़ित को बताया कि उसके खाते का इस्तेमाल कर कई अन्य लोगों से ठगी की रकम उसमें मंगाई गई है। इस बाबत गुजरात में केस भी दर्ज है। तब पता चला कि बदमाशों ने खाता भी हैक कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर सरायअकिल पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है। एसपी अभिनंदन ने प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें