फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पाटने को रातों-रात बना दी पुलिया

Mon, 20 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील के पन्नोई गांव में तालाब की जमीन कब्जाने के लिए रातों-रात वहां पुलिया बनाकर सैफन लगा दिया गया। आरोप है कि तालाब से पानी निकालकर गड्ढे को जेसीबी से पटवाने का प्रयास किया जा रहा है। जमीन और तालाब कब्जे की इस कोशिश से गुस्साए लोगों  ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के पन्नोई गांव के रहने वाले रामविशाल, शिवचरन, निर्भय सिंह, रामसेवक, मध्यान सिंह, रोशनलाल, रामनिहोर और अमर सिंह आदि का कहना है कि गांव के बाहर पुराना तालाब है। आरोप है कि तालाब और उसके आसपास की जमीन पर इन दिनों कब्जा किया जा रहा है। भूमाफिया ने तालाब में रातोंरात पुलिया बनाकर सैफन लगा दिया है। लोगों ने बताया कि तालाब का पानी निकालकर जमीन पर कब्जे के लिए जेसीबी से मिट्टी भी डलवाई जा रही है। विरोध करने पर कस्बेदार और उसके साथ रहे लोग झगड़े पर अमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी से शिकायत की।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में एसडीएम रजनीश मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। यदि तालाब पर कब्जा किया जाना मिलता है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह राजस्व अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिले के ज्यादातर तालाबों पर माफिया का कब्जा है। लोगों ने तालाब गड्ढों को पाटकर विल्डिंग खड़ी कर ली है। उच्चाधिकारी भी मामले को नजर अंदाज करने में जुटे हैं। इससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें