फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों से गुंजायमान हुआ सरायअकिल कस्बा

Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की रात कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
 रामनवमी के पर्व पर शुक्रवार की रात सरायअकिल कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच निकली यह धर्मयात्रा आधी रात तक कस्बे में घूमती रही। इस दौरान धार्मिक प्रसंगों को प्रदर्शित करती झांकियां भी निकाली गईं। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे में शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर रामलीला मैदान से जय दुर्गे रोशनी कमेटी की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ रात 9 बजे से निकली यह शोभायात्रा जयकारों के बीच कस्बे के हनुमान मंदिर, घोसिया, गल्लामंडी, चावल मंडी, सब्जी मंडी, भगौतीगंज, पटेल चौराहा, फकीराबाद, हनुमान मंदिर होते हुए रामलीला मैदान आकर समाप्त हुई। इस दौरान धार्मिक प्रसंगों को दर्शाती चौकियां भी निकाली गई। इसमें रामजन्म, राधा-कृष्ण की रासलीला, शिव-पार्वती आदि धार्मिक प्रसंगों का मंचन करती झांकियों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरा कस्बा भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो गया।  इस मौके पर विनय जायसवाल, संतराम हलवाई, सुनील सोनी, रामबहादुर जायसवाल, उमेश केसरवानी, गोपालजी केसरवानी, कृष्णा केसरवानी, सोनू केसरवानी, राकेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें