फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आकांक्षी ब्लॉकों के कर्मचारियों को सीएसबीसी टीम ने दिया प्रशिक्षण

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नीति आयोग के लोगों ने शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में विकसित कौशांबी अभियान के तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को बताया कि किस प्रकर मिलकर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

नीति आयोग के विकास सहयोगी माइक्रोसवे कंसल्टिंग की स्वाति श्रीवास्तव और रवि कौशल ने कार्यशाला के दूसरे दिन आकांक्षी विकासखंड कौशाम्बी व मंझनपुर के विकास पर चर्चा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया। एक्टिविटी के माध्यम से सभी नोडल अधिकारियों को 10 ग्रुप में बांट कर इसका प्रशिक्षण दिया।
इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के विभिन्न पैरामीटर में सुधार के तरीके बताए। कार्यशाला में प्रशिक्षु के तौर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव, डीडीओ सुखराज बंधु, सीएम फैलो राजेश कुमार, सौम्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें