फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: त्वचा रोग, एलर्जी और शुगर-ब्लड प्रेशर के मरीजों की उमड़ी भीड़

Mon, 02 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा रोग, एलर्जी, शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में कुल 1120 मरीजों का उपचार हुआ और जांच में मिले 22 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर, शमशाबाद तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समदा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेलों के आयोजन में ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पर्यवेक्षण एवं सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले के लिए 55 चिकित्साधिकारियों और 141 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले के दौरान कुल 153 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें