फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ब्रह्मचारी आश्रम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 16 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की भीड़ स्रोत संवाद
विज्ञापन
ब्लाॅक के तिल्हापुर गांव स्थित सिद्धपीठ ब्रह्मचारी आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए रात्रि दो बजे से ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था जो देर शाम तक चलता रहा। आश्रम के महंत श्री श्री 1008 स्वामी नारायण दास जी महाराज के मुताबिक रविवार शाम चार बजे तक करीब 1.10 लाख श्रद्धालुओं ने आश्रम में दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मिन्नत करता है उसकी सारी मुरादें पूरी होती है। आश्रम से इलाके समेत दूसरे जनपद के लोगों की आस्था भी जुड़ी है। रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भीड़ को देखते हुए रात दो बजे महंत स्वामी नारायण दास जी महाराज ने मंदिर के कपाट खोलवा दिया।
सुबह होते होते आश्रम परिसर में भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैर रखने की जगह तक नहीं बची। पूरा परिसर हर हर महादेव,बोल बम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। भक्तों ने दूध, गंगाजल समेत धूप दीप नैवेद्य भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर के बाहर खान-पान, प्रसाद आदि की दुकानें सजी रहीं।

तिल्हापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की भीड़ स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें