फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: त्रिशाला मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सौंरई गांव में पांच दिवसीय त्रिशाला मेला शुरू हो गया है। हर तीन साल पर लगने वाले इस मेले में गांव के प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति भिक्षा मांगने के लिए निकल जाता है। मेला खत्म होने के बाद ही युवा घर लौटते हैं। भिक्षा में मिलने वाली सामग्री से ही तैयार प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

गांव के श्याम मूरत बताते हैं कि दशकों पुरानी परंपरा के निर्वहन से उनके गांव में खुशहाली रहती है। मां काली को प्रसन्न करने के लिए पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर पूजा-अर्चना करते हैं। मेले के दूसरे दिन रविवार को भी आसपास के 50 गांवों के साथ ही कानपुर, वाराणसी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि जनपदोें से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें