फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के बकाएदार हैं कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले गरीब

विज्ञापन
crore dues of electricity bill in kanshiram colony - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। बसपा सरकार में बनी कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग करोड़ों रुपया बिजली विभाग का अदा नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को कांशीराम कॉलोनी में बकाया बिल जमा कराने के लिए अफसरों की टीम पहुंची, लेकिन, महिलाओं के हंगामा करने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय के कांशीराम कॉलोनी गांधी नगर पाता में एक हजार आवास बने हैं। बसपा सरकार के दौरान वर्ष 2009-10 में लोगों को आवास आवंटित किया गया था। कॉलोनी आवंटित कराने वाले ज्यादातर लोगों ने अपना आवास किराये पर उठा रखा है। कॉलोनी में 650 लोगों के नाम पर बिजली का कनेक्शन है।कनेक्शन लेने के बाद से लोगों ने बिल ही नहीं जमा किया। बिजली विभाग का दावा है हर उपभोक्ता पर करोड़ों का बिल बकाया है। इन दिनों बिजली विभाग में समाधान योजना चल रही है। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता अंकित कुमार टीम के साथ कॉलोनी पहुंचे। अफसरों ने कैंप लगाकर लोगों से कहा कि वह दो साल की किश्त बनवाकर अपना बिल अदा कर सकते हैं। इसे लेकर कॉलोनी के पुरुष सदस्य खिसक लिए, लेकिन महिलाएं हंगामा करने लगी। महिलाएं जिद कर रही थी कि उनका बिल आज की तारीख से बनाया जाए। हंगामा बढने पर अफसरों को वापस लौटना पड़ा।
जिद करके लगवाया ट्रांसफार्मर
मंझनपुर। कांशीराम कॉलोनी में चार सौ केवीए व 250 केवीए का दो ट्रांसफार्मर है। पिछले दिनों यह ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। अधिशासी अभियंता अंकित कुमार का कहना है बिजली बिल की अदायगी नहीं होने के कारण वह लोग ट्रांसफार्मर नहीं लगवा रहे थे। इस पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अफसरों के हस्ताक्षेप के बाद ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया था।
विज्ञापन

चार पहिया व एसी लगाकर रहते हैं गरीब
मंझनपुर। बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान कॉलोनी में एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ। ज्यादातर घरों के बाहर चार पहिया वाहन खड़े मिले। दो पहिया वाहन तो आम बात है। इसके अलावा कुछ घरों में एसी (एयरकंडीशनर) लगा मिला। इसे लेकर चेकिंग को गए बिजली विभाग के अफसर हैरान रह गए।
कांशीराम कॉलोनी में जब से आवास लोगों को आवंटित हुआ है तब से किसी ने अभी तक बिजली का बिल नहीं जमा किया। जबकि यहां जो लोग रह रहे हैं उनकी हैसियत बिजली बिल जमा करने की है। यहां के वाशिंदे जान-बूझकर बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई है।
विज्ञापन

सुशील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें