फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों की तीन दिनों से जलापूर्ति ठप

Thu, 11 Oct 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
मंझनपुर। मूरतगंज ब्लॉक के आलमचंद्र गांव स्थित पानी की टंकी से जलापूर्ति तीन दिन से ठप है। इसके चलते सात गांवों के ग्रामीणों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऑपरेटर की मनमानी के  चलते नवरात्र पर भी पंप चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन


आलमचंद गांव में बनी पेयजल टंकी से स्थानीय गांव के अलावा इलाके के हर्रायपुर, नरवरपट्टी, उचवां नसीरपुर, बदनपुर, आदमपुर नादिरअली, शोभना बसेढ़ी आदि को जलापूर्ति की जाती है। पेयजल टंकी के पंप का संचालन करने के लिए गंगा प्रसाद व एक अन्य को ऑपरेटर के रूप में तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर किसी खराबी के गंगा प्रसाद पंप चालू नहीं कर रहा। इसके चलते पित्र विसर्जन व नवरात्र के दिन लोगों को बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझना पड़ा। पंप से ग्रामीणों को जलापूर्ति कब से होगी यह बताने वाला भी कोई नहीं है। ऑपरेटर की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले में एक्सईएन जलनिगम सौमित्र का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंप चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें