फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर, हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था गुफरान

Tue, 27 Jun 2023 09:43 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, कौशांबी

सार

कौशांबी के मंझनपुर में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी गुफरान मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश श्रीवास्तव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यूपी एसटीएफ और इनामी बदमाश गुफरान के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अपराधी मारा गया है। अपराधी हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मोहम्मद गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी मुठभेड़ में मारा गया है। 

अपराधी की पहचान गुफरान के रूप में हुई है, जो हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। आपको बता दें कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से 10,900 से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें 185 से अधिक अपराधी मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें