फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली लापता युवक की लाश

Sat, 25 Nov 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सैनी के रघुनाथपुर गांव के लापता युवक की लाश शुक्रवार सुबह फतेहपुर सरहद पर एक कुएं में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांच दिन पहले युवक घर से लापता हुआ है। युवक का शव मिलने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के रघनाथपुर गांव का सुखलाल (35) पुत्र दस्सू लोधी 19 नवंबर की रात करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन करते हुए घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह लापता युवक की लाश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के नरैया गांव के समीप कुंए में पड़ी मिली।

सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मौजूद लोगों से शव की पहचान कराई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें