फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुराचार का प्रयास, फाडे़ कपड़े

Sat, 07 Oct 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके में बुधवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने विवाहिता को मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार रात घर में अकेली थी। परिवार के लोग पड़ोसी गांव दावत में गए थे। बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा औरअकेली देख उसे कमरे में उठा ले गया। इसके बाद जबरदस्ती करने लगा। युवक की मनमानी का विवाहिता ने विरोध किया तो दरिंदे ने उसके कपड़े फाड़ते हुए निर्वस्त्र कर दिया। युवक के चंगुल में फंसी विवाहिता आबरू बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया।

उसका शोर सुन मोहल्ले के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। शुक्रवार को पति के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन



पड़ोसन के घर में दबंगों ने मचाया उत्पात
 सैनी कोतवाली के अजुहा गांव में बृहस्पतिवार शाम दबंगों ने पड़ोसन के घर में जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने पर हमलावरों ने दंपति समेत उसकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सैनी कोतवाली के अजुहा गांव की रहने वाली अर्चना देवी पत्नी राजन सोनकर का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार शाम महिलाओं के बीच विवाद हो गया। शाम दबंगों ने अर्चना के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने अर्चना देवी के साथ कुनबे को पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। कुनबे को पिटते देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने हमलावर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा सहमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें