फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से 15 हजार की ऑनलाइन शापिंग

Sat, 07 Oct 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
credit cards
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव के एक किसान के खाते से साइबर क्राइम के शातिर ने 15 हजार रुपए की आनलॉइन शापिंग कर ली। सप्ताह भर पहले शातिर ने बैंक कर्मी बन खाता नंबर जान लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव निवासी जवाहर लाल किसान हैं। सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बनाते हुए पहले खाते को आधार से जोड़ने की बात कही। इसके बाद उसने बैंक खाता नंबर के साथ एटीएम कार्ड नंबर पूछ लिया। साइबर क्राइम के मास्टर माइंड के झांसे में आकर उन्होंने सब कुछ बता दिया। खाता नंबर जानने के बाद शातिर ने किसान के खाते से 15 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।

दो दिन पहले मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज किसान को मिला तो उसके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे किसान ने खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराया। इसके बाद सैनी कोतवाली जाकर मामले की शिकायत की। किसान की तहरीर पर पुलिस अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें