फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर यमुना नदी में फेंका

Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 महेवाघाट थाने के हरिदास का पूरा गांव में रविवार सुबह शराबी पति ने पत्नी को पीटकर यमुना नदी में फेंक दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसको डूबने से बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


    घोघ का पूरा गांव की सिया दुलारी (30) की शादी हरिदास का पूरा के राम प्रसाद के साथ दस साल पहले हुई थी। उसके तीन बेटे अनुज, सोनू व मोनू हैं। आरोप है कि राम प्रसाद शराब पीने का लती है। शराब पीकर वह बीवी व बच्चों को पीटता है। सिया दुलारी ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी थी। उसने दामाद से मिलकर ऐसा नहीं करने की बात कही थी, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं आया। रविवार सुबह उसने साथियों के साथ छक कर शराब पी।

इसके बाद घर आया और बीवी को पीटने लगा। उसने पिटाई का विरोध किया। आरोप है कि राम प्रसाद ने सिया दुलारी को जान से मारने की नीयत से यमुना नदी में फेंक दिया। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बचाया। घटना की जानकारी विवाहिता के परिजनों को हुई तो उन लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के भाई शिव प्रसाद ने बहनोई के खिलाफ महेवाघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें