फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने ठंड से दी राहत

Thu, 15 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह निकली धूप से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन ठंडी हवाएं चुभती रहीं।

दिन में धूप के कारण सड़कों पर लोगों की खासी भीड़ रही। यमुना नदी किनारे बने परिपथ पर लोगों ने धूप का आनंद लिया। गौरतलब हो कि कई दिनों से कोहरा और बादल छाये रहने से ठिठुरन बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन रात के तापमान में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें