फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई महिला की कुएं में गिरने से मौत

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के हब्बूनगर गांव में बकरी चराने गई एक अधेड़ महिला जंगल में पुराने कुएं में जा गिरी। शुक्रवार की शाम हुई घटना के बाद परिजन रात में उसे खोजते रहे। पर, पता नहीं चला। शनिवार सुबह होने पर जानकारी हुई तो कु एं से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के हब्बूनगर निवासी सुमन देवी पत्नी जगरुप पासी शुक्रवार शाम को बकरी चराने जंगल की ओर गई थी। अंधेरा होने तक वह वापस नहीं आई। इस दौरान चरने गई बकरियां घर पहुंच र्गइं। चिंतित परिजन ने रात के अंधेरे में सुमन देवी का पता लगाने गए। पर, रात में अंधेरा होने से कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो उन्हें जंगल में कुएं में महिला का शव दिखाई दिया। परिजनों ने आनन-फानन  में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर आने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इस बाबत पूछे जाने पर घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें