फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला ढहने से महिला की मौत

Mon, 16 Oct 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिराथू तहसील के राममपुर बढ़नावां (जहांगीराबाद) में रविवार सुबह खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। इसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि साथ रही पड़ोसन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रामपुर बढ़नावां गांव की बइयां देवी (30) पत्नी पप्पू सोनकर रविवार सुबह पड़ोसन रेनू पुत्री नींबूलाल के साथ गंगा किनारे टीले से मिट्टी लेने गई थी। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दोनों महिलाएं दब गईं। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में बइयां देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों के साथ तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें