फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष की प्रताडना से तंग आकर आईएफसीआई के सहायक मैनेजर ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई(सोनीपत)।
गांव रसोई के पास स्थित कि ंग्सबरी के फ्लैट में आत्महत्या करने वाले आईएफसीआई के सहायक मैनेजर ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी थी। बेटे की मौत के डेढ़ माह बाद उनकी मां कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पत्नी व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 अगस्त को किंग्सबरी में मूलरूप से सेक्टर-23 निवासी नितिन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह आईएफसीआई, दिल्ली में सहायक मैनेजर थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई कर दी थी। अब नितिन की मां दयाकौर ने उसके ससुराल पक्ष पर बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। दयाकौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी दिल्ली निवासी मनीषा से हुई थी। उसे एक बेटी भी है। शादी के बाद मनीषा उसके बेटे को परेशान रखती थी। बाद में मनीषा, उसके पिता विरेंद्र व मां निर्मला ने उसके बेटे के खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा करा दिया था। इतना ही नहीं उसे धमकी दी जाती थी कि उसके कार्यालय में आकर बेइज्जती करेंगे। जिस पर उसका बेटा अपने फ्लैट में आकर रहने लगा। वहां पर उसने आत्महत्या कर ली थी। अब उसकी अलमारी से एक शपथपत्र मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। दयाकौर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामला दर्ज कर बारीकी से हर पहलु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें