फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Mon, 20 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध दशा में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। विवाहिता का शव देख घर-परिवार में कोहराम मच गया। पति की सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव की रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरोज की शादी 9 साल पहले सविता के साथ हुई थी। इस बीच पति पत्नी पर शक करने लगा। वीरेंद्र के घर एक युवक का आना जाना था। इस बात को लेकर पति पत्नी की अक्सर तकरार होती। यह बात सविता को नागवार गुजरी और रविवार को पति जब घर से बाहर गया हुआ था तो सविता अपने आप को कमरे बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई। पति जब वापस आया तो कमरा बंद था। जब काफी प्रयास के बाद कमरा नहीं खुला तो उसने सूचना पुलिस को दी।

पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विनोद कुमार यादव का कहना है कि यह मामला पति पत्नी के बीच हुई मार पीट को लेकर है। अवैध संबंधों की बात प्रकाश में नहीं आई और न ही मायके पक्ष से कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें