फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम पड़ोसी ने विवाहिता को पीटा

Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा इलाके में सोमवार की दोपहर दुष्कर्म में नाकाम युवक ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। दोपहर घर में अकेली देख युवक बहाने से दाखिल हुआ था। पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। घर लौटे पति को पड़ोसी युवक की हरकत बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। पीड़ित विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार की दोपहर घर के भीतर रसोई में खाना पका रही थी। बताया कि घर में अकेली देख पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहाने से पहुंचा और दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख उसने आबरू बचाते हुए शोर मचाने का प्रयास किया। इस पर दुराचार में नाकाम पड़ोसी युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर बाद घर पहुंचे पति को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गया। पति के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें