सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारागोपालपुर गांव की एक महिला के खाते से उचक्कों ने 77 हजार रुपये पार कर दिए। सप्ताह भर पहले महिला स्थानीय एक एटीएम बूथ पर पैसा निकालने के लिए गई थी। इसी दौरान मौजूद उचक्कों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। खाते से रुपये निकलने की जानकारी महिला को बैंक पहुंचने पर हुई। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की रहने वाली राम दुलारी पत्नी मिथलेश कुमार ने स्थानीय एक बैंक में बचत खाता खोल रखा है। बताया कि सप्ताह भर पहले वह स्थानीय एटीएम पर पैसा निकालने के लिए गई थी। इसी दौरान एटीएम बूथ पर मौजूद युवक पैसा निकालने पर कार्ड ले लिया। इसके बाद बदल कर वापस कर दिया। पैसा नहीं मिलने पर महिला वापस घर चली गई। सोमवार को महिला बैंक पैसा निकालने पहुंची तो पता चला कि उसके खाते से दो दिन के भीतर 77 हजार रुपये निकाला जा चुका है। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी होते ही महिला के होश उड़ गए। खाता और एटीएम कार्ड लाक कराते हुए थाने पहुंची महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। महिला की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।