विश्व हिन्दू परिषद के नेता के साथ हुई मारपीट को लेकर संगठन के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर गिरफ्तारी की आवाज उठाई है।
प्रदीप कुमार जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बुधवार को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच गिरसा निवासी धीरज कुमार अपने साथियों के साथ कार्यालय में चढ़ कर नेता से गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर बुरी तरह से मारा पीटा। पास में रखा 1300 रुपए भी छीन लिया।
आरोप लगाया कि उसने बाइक से पेट्रोल निकाल कर आग लगाने का प्रयास किया। शोर गुल सुन कर आसपास मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर गाली गलौज करते हुए भाग निकले। नेता प्रदीप ने यह बात अपने संगठन के लोगों से बताई। प्रदीप लिखित तहरीर सिंघिया पुलिस को दी।
पुलिस द्वारा टालमटोल किये जाने पर नेताओं ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन कर आनी मांगें एसपी से बताई। प्रदीप ने आरोप लगाया कि सिंघिया में धर्मांतरण का खेल चल रहा है। इस मौके पर संगठन के लाल सिंह, दीपक पाण्डेय, शालू तिवारी, रामेश शर्मा, उपेंद्र, राकेश गौतम, विजय, पिंटू केशरवानी, चंद्र भान, संदीप कुमार, शम्भू नाथ आदि मौजूद रहे।