फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बारातियों की मौत, चार जख्मी

Sun, 15 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (कौशाम्बी)। सिराथू के मलाकसद्दी गांव बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की बोलेरो शनिवार की रात करीब 11 बजे मंझनपुर के समीप बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार बोलेरो के पेड़ से टकराने से चालक और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस लेकर जिला अस्पताल गई। जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को मलाक सद्दी गांव निवासी लल्लन सिंह की बेटी की शादी थी। बारात गाजीपुर जिले के नासी गंभीरा गांव से आई थी। इसी बारात में शामिल होने पश्चिमशरीरा क्षेत्र के धवाड़ा गांव के अविनाश सिंह, जीतेंद्र सिंह, मेवालाल केसरवानी और फतेहपुर के रमवा (थरियांव) के नंदलाल, सूरज बोलेरो से जा रहे थे। इनकी बोलेरो जैसे ही रात 11 बजे मंझनपुर कोतवाली के चक खोदायगंज गांव के समीप पहुंची।

अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे शीशम के मोटे पेड़ से टकरा गई। इससे चालक समर बहादुर (35) निवासी रमवा (थरियांव) फतेहपुर और मेवालाल (38) निवासी धवाड़ा पश्चिमशरीरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अविनाश सिंह (40), जीतेंद्र सिंह (17) निवासी धवाड़ा और नंदलाल और सूरज निवासी रमवा थरियांव फतेहपुर घायल हो गए। बोलेरो के जीप से टकराने की आवाज सुनकर चक खोदायगंज के लोग सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया है। उधर, जैसे ही हादसे की जानकारी घरवालों को लगी। परिजनों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिवार के लोग अस्पताल आए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें