फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार की कोशिश

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात दरिंदों ने सारी हदें पार कर दी। एक किशोरी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। अकेली देख उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। करारी कोतवाल का कहना है कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत की ओर गए थे। रात करीब 9 बजे गांव के दो युवक उसके घर पहुंचे। अकेली देख युवक उसे कमरे में उठा ले गए। मुंह दाबकर दुराचार की कोशिश करने लगे। युवकों की हैवानियत देख उसने आबरू बचाते हुए चीखने का प्रयास किया।

इस पर दरिंदगी में नाकाम युवकों ने उसे निर्वस्त्र करते हुए बेरहमी से पीट दिया। पिटाई के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटे परिजनों के साथ गांव के लोग आनन-फानन में किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पीड़िता के पिता से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। करारी कोतवाली महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पड़ोसी से पीड़ित परिवार की मारपीट हुई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें