फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Fri, 16 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर धुमाई गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल की ओर दौड़े। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


    सैनी कोतवाली के धुमाई गांव की रहने वाली आरती देवी (36) पत्नी गुलाब चंद्र बृहस्पतिवार को घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। घर से रेलवे लाइन की ओर पहुंची विवाहिता कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया।

 चपेट में आने से विवाहिता के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें