फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाप टेन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। फतेहपुर के रहने वाले इनामिया बदमाश असलम को शुक्रवार की भोर एसओजी और मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सिराथू स्टेशन से धरदबोचा। एसपी ने बताया कि इस शातिर की तलाश में करीब सालभर से पुलिस लगी थी। यह जिले के टाप-10 बदमाशों में शामिल था। साथ ही इसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एसपी रतनकांत पांडेय ने गिरफ्तार किए गए बदमाश की बावत जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसी जिले फतेहपुर के गांव सरवनपुर निदौरा कोतवाली धाता का रहने वाला असलम पुत्र मसीउल्ला शातिर लुटेरा है। इसके खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में ही लूट के तीन मामले दर्ज हैं। मार्च 2013 में भी हुई लूट की घटना में मंझनपुर पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी है। बताया कि इस शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह एसओजी टीम को सूचना मिली कि असलम सिराथू स्टेशन के समीप मौजूद है। इस खबर पर एसओजी और मंझनपुर कोतवाली पुुलिस ने दबिश देकर उसे धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें