फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी कस्बे में फिर टूटा चोरों का कहर

Fri, 11 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोरों का कहर करारी में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात भी चोरों ने सीमेंट-सरिया की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। इस दौरान तीन अन्य मकान और दुकानों में चोरी की कोशिश की गई। दुकान में चोरी और अन्य मकानों में चोरी की कोशिश से कस्बे में हड़कंप और दहशत है। आक्रोश है कि रात में गश्त नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ला निवासी असफी रिजवी पुत्र रईश हैदर की मंझनपुर-सिराथू मुख्यमार्ग पर सीमेंट-सरिया की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात बेखौफ चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर वहां बिक्री का रखा 20 हजार रुपये समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। सीमेंट की दुकान खंगालने के बाद चोरों ने मोहम्मद शरीफ कीचाय-पान की दुकान, मोहम्मद अजमेरी की दुकान के साथ हैदर अब्बास के घर में भी चोरी का प्रयास किया। पर, जगहट होने के कारण चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। दुकान में चोरी की होने की सूचना लगते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कस्बे में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। लोगों की मानें तो 15 दिन पहले ही कस्बे की एक दुकान में चोरी हुई थी। इससे पहले भी लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। कस्बे में थाना होने के बाद भी चोर की वारदातें होने से लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि रात में गश्त नहीं किए जाने से मुख्यमार्ग पर स्थित दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों, लाखों रुपये का सामान पार कर जाते हैं। पुलिस सिर्फ रिपोर्ट लिखने तक सिमटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें