फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसा बाजार में चोरी

Mon, 29 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने रविवार की ओसा बाजार में स्टूडियो का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया है। सुबह दुकान का ताला टूटा देख लोगों के होश उड़ गए। चोरी की खबर लगते ही दुकानदार भी भागकर मौके पर आया। सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाजार में हुई चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों में भी दहशत है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के टेंगाई जलालपुर गांव निवासी भानु प्रताप विश्वकर्मा का ओसा बाजार (मंझनपुर) में फोटो स्टूडियो है। साथ ही वह डीजे का भी संचालक है। बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे रोज की तरह वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर चार डीजे मशीन, एक मिक्सर मशीन, एक स्पीकर, एक माइक यूनिट समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह जब बाजार के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकानदार को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की तहकीकात की जा रही है। वहीं बाजार में हुई लाखों की चोरी की घटना से ओसा के दुकानदारों के भी होश उड़े हुए है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से ही आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि कौशाम्बी में आठ दिन के भीतर सिराथू के करनपुर चौराहा बाजार, बिजिया बाजार, सरायअकिल और पिपरी के परई बाजार में सेंध काटकर परचून की दुकान से नगदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए थे। इन घटनाओं का भी अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें