फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोईली का पुरा गांव में युवक को मारी गोली

Sat, 10 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोईली का पुरा गांव में गुरुवार की रात एक युवक को गाली मार दी गई। युवक के हाथ में गोली लगी है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव के ही छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोइली का पुरवा गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह गांव बाहर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर बैठा था। आरोप है कि तभी कुछ युवक आए और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। अंधेरे के कारण निशाना चूकने से उसकी जान तो बच गई। पर, जान बचाकर भागते समय एक गोली उसके हाथ में जा धंसी। गोली लगने के बाद चीखते-चिल्लाते घर के भीतर घुसकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। इससे उसकी जान बच गई। उधर, रात में फायरिंग की आवाज और चीख-पुकार से गांव में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


 गांववाले भी शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग चुके थे। घायल युवक की तहरीर पर पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने गांव के ही आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो परिवारों में काफी दिनों से वर्चस्व को लेकर तनातनी है। एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग हुई थी। एसओ ने बताया कि रंजिश में घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। उधर दूसरे पक्ष की मानें तो उन्हें फंसाने के लिए विरोधी ने फायरिंग की झूठी साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें