फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक फौजी की बीवी ने दी जान

Thu, 23 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल (कौशाम्बी)। पति की फटकार से क्षुब्ध फौजी की पत्नी ने मंगलवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। रात में खाना खाते समय पति ने सलाद ठीक से न बनाने पर उसे फटकार लगा दी थी। विवाहिता को फंदे से लटकते देख परिजन सन्न रह गए। आनन-फानन घर वाले उसे इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के चिरारी गांव की रहने वाली नीलू देवी (40) पुत्री शत्रुघ्न सिंह की शादी बीस साल पहले इछना गांव के मनशेख सिंह से हुई थी। मनशेख फौज में सिपाही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया है। मंगलवार की रात खाना खाने के दौरान सलाद में खीरा नहीं काटने पर उसने नीलू को फटकार लगा दी। पति की डांट के बाद क्रोध से आग बबूला युवती कमरे में पहुंची और चुल्ले में रस्सी डालकर फंदे से लटक गई। थोड़ी देर बाद आवाज लगाने पर जब वह कमरे से नहीं निकली तो मनशेख दौड़कर कमरे पहुंचा तो नजारा देख सन्न रह गया। वहां नीलू का शरीर  फंदे से लटक रहा था।

उसने परिजनों को आवाज लगाते हुए आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए इलाहाबाद ले गया। मगर वहां डाक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ मृतका के मायके वालों को भी दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की सुबह घर वालों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप ससुरालियों पर नहीं लगाया है। विवाहिता ने स्वाभिमान में अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें