फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पड़ोसी को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 30 Sep 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नगरेहा गांव में सोमवार रात दबंगों ने पड़ोसी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। भुक्तभोगी रात में नहर से खेत की सिचाई करने के लिए गया था। मारपीट देख खेत में मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। दबंगों की पिटाई के बाद भुक्तभोगी थाने पहुंचा। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। मंगलवार को एएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


नगरेहा गांव का रहने वाला हंसराज किसान है। बताया कि सोमवार रात वह नहर से धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और उसके खेत का पानी काटते हुए अपने खेत में लगा लिया। इस पर जब उसने विरोध किया तो दबंग उससे भिड़ गए। दबंगों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मारपीट देख खेत में मौजूद गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एएसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें