फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का घर खंगाल ले गए चोर

Fri, 21 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने किसान का घर खंगाल लिया। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने-चांदी के गहने सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। यहां के बाद चोरों ने राजगीर के भी घर में धावा बोला। मगर जगहट हो जाने से चोरों को भागना पड़ा। घटना की जानकारी किसान को सुबह जागने पर हुई। घर का टूटा ताला और बिखरा सामान देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी कमलेश कुमार किसान है। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आधी रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने कमरें में बंद ताला को तोड़कर बक्से में रखा 25 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ा आदि करीब दो लाख की संपत्ति उठा ले गए। यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी पुरवे में रहने वाले राजगीर हरीलाल के घर में भी चोरी का प्रयास किया। जगहट होने के कारण चोरों को बैंरग लौटना पड़ा। घर में हुई लाखों की चोरी की जानकारी किसान को सुबह जगने के बाद हुई।

घर का बिखरा सामान देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। गांव में चोरी की खबर की लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत गृहस्वामी से पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, किसान के घर हुई दो लाख की चोरी की घटना के बाद से गांव के लोग सहमे हुए है। लोगों का कहना है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों का गिरोह रोजाना दुकान-मकान खंगाल रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना को भूल जाती है। चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों का गिरोह बेखौफ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें