फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को पीटकर किया लहूलुहान, केस दर्ज

Tue, 05 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। जमीन बंटवारे के विवाद में सोमवार की दोपहर पिपरी गांव के अधेड़ ने भतीजे और बहू को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़े पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने हमलावर अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट से दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी संतोषकुमार का अपने चाचा से जमीन बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। संतोष ने बताया कि सोमवार को दिन में लगभग एक बजे वह घर के सामने बैठा था तभी चाचा दो अन्य लोगों के साथ आया। वह जमीन के इसी पुराने विवाद को लेकर उससे झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान चाचा और उसके साथ रहे लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

 उसकी बेरहमी से पिटाई की। बीच बचाव करने दौड़ी उसकी पत्नी हेमा (30) को भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट होती देख दौड़े आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पिटाई से घायल संतोष और हेमा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भुक्तभोगी ने नामजद तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें